आरा, जनवरी 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिस्टर राज का जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। इस जनता दरबार में क्षेत्र के आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे एसपी के समक्ष रख सकेंगे। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, चोरी, साइबर अपराध सहित अन्य मामलों की शिकायतों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस प्रशासन की इस पहल से लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ने की उम्मीद है। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.