रांची, अगस्त 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खेती-किसानी से लगाव जगजाहिर है। इसकी बानगी शुक्रवार को एक बार फिर देखने को मिली, जब रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर वह खेतों की मेड़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि ना सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा का भी वाहक है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश-राज्य समृद्ध होगा। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। धनरोपनी करती गांव की महिलाओं से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री बारिश का मौसम है और खेतों में धनरोपनी हो रही है। मुख्यमंत्री ने खेतों में जाकर धान की बुवाई कर रही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए खेती-किसानी के ताजा हालात से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ख...