लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र लखनऊ की ओर से कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में कृषि स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए दो दिवसीय आईपीएम ओरिएंटेशन एचआरडी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, लखनऊ ने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की वर्तमान प्रासंगिकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार पांडे एवं डॉ. अरुण कुमार ने भी व्याख्यान देते हुए आईपीएम तकनीकों, जैविक कीटनाशकों तथा सतत कृषि की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कृषि स्नातकों के स्वरोजगार, उद्यमिता एवं उच्च अध्ययन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.