बुलंदशहर, नवम्बर 21 -- कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से विकासखंड सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी सतीश भड़ाना ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, बीजों पर दिए जाने वाले अनुदान तथा कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) अनिल कुमार सैनी ने खरीफ़ व रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान व नियंत्रण के प्रभावी उपाय बताए। वहीं एसएमएस नरेंद्र शर्मा ने पराली प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को फॉर्म रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। गोष्ठी में कृषि विभाग के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने अध...