बागपत, जुलाई 19 -- कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित प्रशिक्षण में कृषि सखियों ने प्राकृतिक उर्वरकों से जैविक खेती करना सीखा। प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। नेशनल मिशन ऑन ऑर्गेनिक फार्मिंग के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि सखियों का पांच दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा महिला कृषि सखियों को जैविक खेती, प्राकृतिक उर्वरकों, कीट नियंत्रण, भूमि संरक्षण, तथा टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें ग्रामीण स्तर पर कृषकों को मार्गदर्शन देने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्राम स्तर पर कृषि सखियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण से सखियों को ...