मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी पर नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फॉर्मिंग योजना के तहत चयनित कृषि सखियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। सभी को उनके कार्यों और दायित्व के बारे में बताया।मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. प्रशांत देव सिंह, कैलाश राम, राम कृष्ण राम ने भी प्रशिक्षणार्थियों को प्राकृतिक खेती विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस कार्यक्रम में जिले के 21 कलस्टर के 42 कृषि सखियों का प्रशिक्षण चल रहा है। कृषि सखियां प्राकृतिक खेती के घटक जैसे जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में विस्तृत र...