भदोही, मई 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भारतीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मऊ के निर्देश पर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें कुल बीस कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि जगत में बेहतर काम करने वाली महिला किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के हेड एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि कृषि में महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक होती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने के लिए राज्य के हर गांव में कृषि सखी नियुक्त करने का फैसला लिया है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर कृषि सखियां गांव के किसानों से संपर्क कर उन्हें प्राकृतिक खेती के बारे में बताएंगी। जिससे अधिकांश लोग प्राकृतिक खेती को अपनाना...