भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में मंगलवार से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) के अंतर्गत चयनित 20 कृषि सखियों के लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। भागलपुर जिले की कृषि सखियां प्राकृतिक खेती विषय पर मास्टर ट्रेनर के रूप में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। यह कार्यक्रम कृषि विभाग, बिहार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कुलपति ने कहा कि स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भागलपुर जिले की चयनित कृषि सखियों के लिए प्राकृतिक खेती पर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू हुआ है। यह पांच दिनों तक चलेगा। नौ अगस्त को प्रशिक्षण का समापन होगा। यह कार्यक्रम न केवल तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.