सासाराम, जून 5 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। भारत सरकार के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा देशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन गुरूवार को ज्वाला बाबू के ठाकुरबाड़ी मे की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रतन ने कृषि संकल्प अभियान मे किसानों को तकनीकी खेती के बारे मे जानकारी देते हुए बीज उपाचार खेतो की जुताई निकाई की विधिवत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. शोभा रानी, प्रवीण कुमार, सुबेश कुमार ने मौजूद किसानों को फल एवं सब्जियों की खेती की जानकारी दिया तथा सरकार द्वारा संचालित किसान की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमे मोटे अनाज की खेती मशरुम उत्पादन, पशुपालन आदि शामिल है। साथ हीं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार कैसे करें इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विभिन्न प...