भभुआ, जून 6 -- अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर और उनकी खेती को लाभकारी बनाना है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को धान की सीधी बुआई, मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उर्वरक का संतुलित उपयोग, फसल चक्र अपनाने, मौसम अनुकूल खेती के तरीकों से अवगत कराया गया। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. सीमा कुमारी ने सब्जी उत्पादन और मशरूम की खेती पर किसानों को जानकारी दी और बताया कि यह आय का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.