महाराजगंज, जून 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी, सरकारी योजनाओं, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, बीज उपचार, भूमि शोधन, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, कीट रोग नियंत्रण, दवा छिड़काव करने की मशीन, बखारी, जैविक उर्वरक के द्वारा किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग का यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कार्य है। किसानों की आय दोगुनी करने के तीन सूत्र हैं। नंबर एक उत्पादन बढ़ाना, नंबर दो खेती की लागत कम करना एवं नंबर तीन मूल्य संवर्धन एवं लाभकारी विवरण। विशिष्ट अतिथि उप निबंधक कृषि संजीव कुमार ने कहा कि किसान...