कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार की शाम सम्राट उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर भूमि संरक्षण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने उप कृषि निदेशक से मृदा स्वास्थ्य कार्ड में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मृदा विश्लेषण एवं मृदा कार्ड के वितरण में प्रगति लाने को कहा। एफपीओ की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि कार्ययोजना बनाकर एफपीओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करें। एआर को-आपरेटिव को जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश देते हुए कहा कि कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेग...