मधेपुरा, मई 28 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड में मंगलवार को खरीफ महाभियान सह महोत्सव के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती, मिट्टी वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार यादव, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ सुनील कुमार, बीपीआर ओ विजय कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ प्रभात कुमार ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि जिले के 80 प्रतिशत लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़े हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसानों को कम लागत में ज्यादा आमदनी हो ऐसी कृषि प्रणाली विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। जल का उपयोग भी वैज्ञानिक तर...