मेरठ, जून 12 -- मोदीपुरम। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरठ के तीन संस्थानों भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान व केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में 91000 किसानों से सीधा संवाद कर कृषि की नई तकनीक और अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी। सभी को खेती की नई-नई तकनीक से अवगत कराया। यह जानकारी आईआईएफएसआर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान का 12 जून को समापन होगा। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के केंद्र अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह और केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मोहंती भी मौजूद ...