रांची, जून 4 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची, भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने बुढ़मू प्रखंड के नौ गांवों का दौरा किया। वैज्ञानिकों ने 900 से अधिक ग्रामीणों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत उन्नत खेती की जानकारी दी। वरीय कृषि वैज्ञानिक अजित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को मृदा जांच और इसके महत्व को बताया। वहीं डॉ रवीन्द्र कुमार ने प्राकृतिक तरीके से सब्जी उत्पादन, बागवानी के कई तरीके जैसे सघन बागवानी, मल्टीलेयर बागवानी की जानकारी दी और किसानों को जागरूक किया। वैज्ञानिकों ने गुतरू, लवागड़ा, चैनगड़ा, सोबा, सुरीद, गेसवे और महादेवटोली में बैठक कर डॉ नेहा ने खरीफ फसल धान, मड़ुवा, मकई और अरहर आदि के बीजोपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ उदय ने किसानों को लाह उत...