पूर्णिया, जनवरी 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने 27 जनवरी को सांपा गांव पहुंचकर तिलहन फसल अंतर्गत तोरिया (प्रभेद 508) का अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण किया। वैज्ञानिकों ने खड़ी फसल का निरीक्षण कर किसानों को फसल प्रबंधन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने फसल में लाही से बचाव के उपाय, सिंचाई प्रबंधन तथा वर्तमान फसल अवस्था के अनुसार देखभाल पर सुझाव दिए। डॉ. गोविंद कुमार ने घुलनशील उर्वरक एनपी के छिड़काव की सलाह दी। साथ ही विलंब से बोई गई फसलों में हल्की सिंचाई के बाद फूल आने से पहले प्रति एकड़ 20 किलोग्राम यूरिया के प्रयोग का सुझाव दिया गया। खरपतवार नियंत्रण के बाद फ्लूजिफॉप इथाइल रसायन के छिड़काव की भी सलाह दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.