झांसी, जून 30 -- झांसी,संवाददाता उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित झांसी व आस-पास के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की विशेष पुस्तिका में केन्द्रीय विश्वविद्यालय को एग्रो टूरिज्म स्थल का दर्जा मिल गया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को प्रमुख एग्रो-ईको टूरिज्म स्थल के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास एवं जनसंपर्क के लिए किए गए कार्यों की स्वीकृति है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहें, बल्कि वे समाज से गहरे जुड़ाव के माध्यम बनें - युवाओं को प्रेरित करें और किसानों को सशक्त बनाएं। निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में विकसित विभिन्न कृषि मॉडल्स, प्रशिक्षण इकाइय...