मेरठ, मार्च 27 -- मोदीपुरम। शिक्षित भारत विकसित भारत को लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने बुधवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। यह साइकिल रैली कृषि विश्वविद्यालय से दौराला, सरधना, बरनावा, पुरा महादेव होते हुए गुरुवार शाम वापस कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान पढ़े बेटी बढ़े बेटी, शिक्षित भारत विकसित भारत, एक बनो नेक बनो, नशा मुक्ति भारत दहेज मुक्त भारत और हमारी संस्कृति हमारी उन्नति आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइकिल यात्रा में भाग लेने वाले छात्रों को बरनावा गुरुकुल में रात्रि विश्राम कराया जाएगा। यात्रा को कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत भी उपस्थित रहे। छात्र आविष्कार जायसवाल, आर्यमन सिंह, मोहित राठौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.