समस्तीपुर, फरवरी 7 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा में अब गन्ना उत्पादन पर सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत होगी। यह छह माह का होगा। इसके लिए छात्रों को 12वीं उतीर्ण होना जरूरी है। इसकी शिक्षा ग्रहण कर छात्र तकनीशियन बन सकेंगे। यह कोर्स विवि के एकेडमिक काउंसिल से पास हो गई है। प्रबंध बोर्ड व गजट के प्रकाशन जैसी प्रक्रिया पूर्ण होते ही इसकी शुरूआत हो जायेगी। संस्थान के निदेशक डॉ.देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्रो को गन्ना के उत्पादन के लिए खेती के तौर-तरीको की तकनीकी जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा कृषि यंत्रो का संचालन, गुणवत्तायुक्त गुड़ व उससे जुड़े अन्य उत्पादो का निर्माण कार्य एवं इससे जुड़े अन्य कार्यो में दक्ष बनाया जायेगा। जिससे वे रोजगार के साथ अन्य लोगों को भी तकनीकी सहायता दे ...