धनबाद, दिसम्बर 7 -- धनबाद, संवाददाता। जिला कृषि विभाग ने बिरसा समेकित विकास योजना व कृषक पाठशाला में इलेक्ट्रॉनिक सहित कई सामानों की खरीदारी के लिए चार टेंडर निकाले हैं। टेंडर की अंतिम तिथि 27 दिसंबर दोपहर तीन बजे तक है। निविदा का उद्देश्य प्रशिक्षण केंद्रों, कार्यालयों और कृषि सेवाओं को सुदृढ़ करना है। कृषक पाठशाला के प्रशिक्षण केंद्रों और कार्यालयों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इसकी अनुमानित लागत 12 लाख रुपए है, जबकि 1.20 लाख रुपए का ईएमडी डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है। फर्नीचर आपूर्ति की दूसरी निविदा है। तीसरे टेंडर में कृषक पाठशाला के कार्यों के संचालन के लिए पिकअप वैन खरीदी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.