भभुआ, सितम्बर 14 -- पेज चार की लीड खबर कृषि विभाग कैमूर के खेतों का करा रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से अफसर पता लगा रहे खेतों में कौन सी फसल लगाए हैं किसान 6 लाख 67 हजार स्थानों पर विभाग ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए कैमूर में निर्धारित किया हैं लक्ष्य हिन्दुस्तान एसक्लूसिब भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसान अपने खेतों में कौन सी फसल लगाए हैं सरकार इसकी पता लगा रही है। सरकार एवं विभाग से जारी पत्र एवं निर्देश के आलोक में कृषि विभाग कैमूर के खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करा रहा है। इस बात की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए विभाग द्वारा कैमूर जिले में इस चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख 67 हजार लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के विरुद्ध करीब एक लाख 8 हजार 238 प्लाट...