पीलीभीत, दिसम्बर 14 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिलेभर में कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला का शुभारंभ कर दिया गया। पहले दिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर किसानों को खेतीबाड़ी और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। तराई के पीलीभीत जनपद में प्रमुखत: धान, गन्ना, गेहूं की खेती की जा रही है। इन किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सह फसली खेती के प्रति किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। गन्ने के साथ सह फसली खेती करने के लिए कुछ किसान सामने आए हैं। खेतीबाड़ी के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए जिलेभर में किसान पाठशाला का आयोजन शुरू कर दिया गया है। ग्राम भमौरा के परिषदीय स्कूल में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह प...