मुरादाबाद, दिसम्बर 4 -- ब्लॉक परिसर में गुरुवार को कृषि विज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ विषय वस्तु विशेषज्ञ रामगोपाल सिंह ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि उद्यान विभाग से वैज्ञानिक डॉ. शिव शंकर वर्मा, सेवानिवृत्त कृषि विशेषज्ञ महाराज सिंह यादव, मुनेश कुमार सहित कई कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं की उन्नत बुवाई, संतुलित खाद प्रबंधन और फसल में लगने वाले रोगों की रोकथाम के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने बताया कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत किस्मों का चयन और बीज शोधन अत्यंत आवश्यक है। बीज उपचार से फसल रोगों के प्रति अधिक सुरक्षित रहती है और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। किसानों को समय से सिंचाई, खेत में नमी बनाए रखने के उपाय, तथा उर्वरकों के संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.