किशनगंज, दिसम्बर 24 -- किशनगंज। संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मंगलवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया । यह दिवस देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के अतुलनीय योगदान को सम्मान देना तथा उन्हें बदलते समय के अनुसार उन्नत, टिकाऊ और लाभकारी कृषि पद्धतियों से अवगत कराना रहा । कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर उपस्थित वैज्ञानिकों एवं वक्ताओं ने कहा कि किसान न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि वे देश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं । किसानों की अथक मेहनत के कारण ही आज भारत खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सका है । इस अवसर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.