सीवान, जून 28 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्र को पहला मत्स्य वैज्ञानिक मिला है। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्विद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. पी. एस पांडेय ने इस कृषि विज्ञान केन्द्र में पहले मत्स्य वैज्ञानिक के रूप में डॉ. पवन कुमार शर्मा की पदस्थापना की है और उन्होंने यहां पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे जिले भर के मत्स्य पालक किसानों को मछली उत्पाद में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यहां पर वर्ष 2004 में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना हुई थी। तब से अबतक यहां मत्स्य वैज्ञानिक की पदस्थापना नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि मछली उत्पादन में सीवान जिले का बिहार में चौथे स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.