कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े का समापन किया गया। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने विभिन्न जागरूकता और सेवा गतिविधियां आयोजित कीं। 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चले स्वच्छता पखवाड़े में स्वच्छता शपथ, जागरूकता कार्यक्रम, पुराने रिकॉर्ड की वीडिंग आउट, कचरा प्रबंधन व रिसाइक्लिंग, किसान दिवस का आयोजन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और श्रमदान जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां संपन्न हुईं। इनमें वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सक्रिय भागीदारी रही। समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.