गोंडा, फरवरी 4 -- बेलसर, संवाददाता। दीनदयाल शोध संस्थान के तत्वाधान में लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में निदेशक रामकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी सदस्यों ने पिछली कार्यवाही का अनुमोदन किया। जिला कृषि अधिकारी ने कृषि क्षेत्र में लाभकारी प्रयोगों को आम जनमानस के साथ साझा करने की अपील की। पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलसर अजीत सिंह ने कहा कि किसानों के खेतों का मृदा परीक्षण कराया जाए। इससे उन्हें उनके खेत में किस तत्व की कमी है इसकी जानकारी हो सके और उसी हिसाब से उसे तत्व की कमी को दूर करें। साथ ही किसानों को रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया। सुझाव दिया कि जनपद गोंडा में एक जिला एक फसल के तहत मक्का की फसल को लिया गया है। इसलिए जिले में मक्के से संबंधित उद्योग लगाया जाए जिससे किसानों को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.