रुडकी, मई 29 -- जनपद में कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। इसके अंतर्गत कृषि वैज्ञानिक और रेखीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे में बताएंगे। इसमें मुख्य रूप से मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों एवं पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन आदि से संबंधित आधुनिक तकनीक के बारे में बताया जाएगा। अभियान में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। धनौरी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले में चयनित 90 स्थान पर हो रहा है। आसपास के लगभग 155 से भी अधिक गांव के किसान इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.