रांची, जनवरी 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) तोरपा में मंगलवार को तृतीय वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, रांची के अध्यक्ष अभिजीत कर ने की। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि विज्ञान केंद्र की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा करना तथा आगामी वर्षों के लिए कार्ययोजना को और अधिक प्रभावी बनाना है। बैठक में अटारी पटना से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ डीबी सिंह एवं डॉ मोहम्मद मोनोब्रुल्लाह ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गतिविधियों की समीक्षा और विभागीय सहभागिता कृषि विज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.