जहानाबाद, सितम्बर 23 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जहानाबाद के वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मियों ने भेदभाव नीतियों को लेकर हड़ताल और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संस्थान के एम्पलाइज संघ के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद ने किया। प्रदर्शन के माध्यम से कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली और कृषि विश्वविद्यालय सावौर के भेदभाव नीतियो की आलोचना की गई। यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर चलाया गया है। उनकी मांगों में परौदा समिति के अनुशंसा को लागू करना। वन नेशन वन विज्ञान केंद्र नीति को लागू करना, विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्व के निर्गत सभी आदेशों को निरस्त करने, सभी कर्मियों को समान सेवा शर्त, सेवानिवृत्ति आयु और सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ...