बुलंदशहर, फरवरी 24 -- जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही हैं। मंगलवार को जिले के 109 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सचल दलों की सक्रियता और सघन तलाशी के बीच कुल 360 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की रिपोर्ट प्रतिदिन बोर्ड को भेजी जा रही है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि पहली पाली में इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 987 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 948 छात्र उपस्थित रहे और 39 छात्र अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में हाईस्कूल एनसीसी का भी पेपर था, लेकिन जिले में इस विषय के लिए कोई भी छात्र पंजीकृत नहीं था। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयो...