बाराबंकी, जनवरी 19 -- सैदनपुर। किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां उन्नतिशील बीज व कीटनाशकों का वितरण किए जाने के उद्देश्य से राजकीय कृषि रक्षा इकाई मेला रायगंज वर्तमान समय में शोपीस साबित हो रहा है। कृषि रक्षा इकाई पर इस समय ताला लटकता हुआ है। इस संबंध में अखिलेश कुमार, राजेश कुमार आदि किसानों ने बताया कि किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां कीटनाशक उन्नतिशील बीज नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...