गौरीगंज, जून 10 -- संग्रामपुर। राजकीय शीड स्टोर ठेंगहा पर कृषि विकसित संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नतशील खेती की जानकारी दी। एडीओ चंद्रिका उपाध्याय ने बीज शोधन की जानकारी दी। स्टोर प्रभारी राम केदार ने धान के उन्नतशील बीज की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक प्रमोद सिंह ने पौधरोपण व उसकी देखभाल की जानकारी दी। उद्यान विभाग से आए संजय यादव द्वारा विभागीय योजनाओं तथा केले में अनुदान की जानकारी दी गई। फसल बीमा से आए प्रदीप कुमार पांडेय ने धान की फसल में कीट रोग व बीमारियों के विषय में बताया गया। सुभाष तिवारी, बिन्दू ओझा सहित दर्जनों किसान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...