बक्सर, जून 6 -- खुशी नास-धनुका सर्वेश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र का पुरस्कार दिया गया बक्सर जिले मे कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना 2007 में हुई थी फोटो संख्या-21, कैप्सन- गुरुवार को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान एकाडमी नई दिल्ली में बेस्ट केवीके अवार्ड से सम्मानित होते वैज्ञानिक डॉ देवकरण। बक्सर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान एकेडमी नई दिल्ली संस्थान की आयोजित 32 वीं निकाय बैठक एवं स्थापना दिवस समारोह में कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर को पटना जोन-4 के तहत कृषि विस्तार में उत्कृष्ट कार्य के लिए नास-धनुका सर्वेश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र का पुरस्कार दिया गया। पटना जोन अन्तर्गत बिहार एवं झारखंड के कुल 68 केविके शामिल हैं। समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने वाले केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. देवकरन ने कहा कि यह पुरस्कार जिले के किसान...