विकासनगर, मार्च 10 -- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, सहसपुर-देहरादून एवं भीमताल-नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रेशम कृषि मेले का शुभारंभ किया। मंत्री ने रेशम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र सहसपुर-देहरादून की ओर से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया। कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पर्यावरणीय अनुकूलता को देखते हुए ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन रोकने में रेशम उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह किसानों द्वारा कृषि, पशुपालन जैसे अन्य कार्यों के साथ आसानी से किया जा सकता है। आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.