देवरिया, दिसम्बर 27 -- तरकुलवा/बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तरकुलवा और पथरदेवा नगर पंचायत में पांच करोड़ की लागत से बनी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया। तरकुलवा नगर पंचायत के कनकपुरा के गांधी वार्ड नंबर दो में आयोजित कार्यक्रम में श्री शाही ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकास करना है। पूर्ववर्ती सरकारों का विकास से कोई लेना देना नहीं था। यह पूर्ववर्ती सरकारों की देन है कि देश और प्रदेश 40 साल पीछे चला गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने में लगी है। डबल इंजन की सरकार समग...