देवरिया, जनवरी 26 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के ग्राम पंचायत महुआ बाजराटार में छोटी गंडक के किनारे रविवार को अंत्येष्टि स्थल निर्माण को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भूमि पूजन किया। यह अंत्येष्टि स्थल लगभग 24.36 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए समुचित एवं सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीण जनता की एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। अंत्येष्टि स्थल निर्माण की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री ...