रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। इंडियन ओवरसीज बैंक के मांडर शाखा का बुधवार को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उद्घाटन किया। बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने बैंक के विभिन्न उत्पादों और ऋण योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी और बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत है। हमारा मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों को बैंक से जोड़ना और उनको आवश्यक बैंकिंग सेवाएं मुहैया करवाना है। मंत्री ने सभी उपस्थित आगंतुकों से आह्वान किया कि आप सभी अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए बैंक से जोड़ें और बैंक की सेवाओं का लाभ उठाएं। मौके पर शाखा प्रबंधक प्रतीक ऋषि कच्छप आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.