काशीपुर, जनवरी 13 -- काशीपुर, संवाददाता। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के साथ ग्राम पैगा पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का यह कहना कि 15 जनवरी तक एसएसपी को निलंबित व मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। कांग्रेस का काम ही ऐसे घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.