मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ। नगर क्षेत्र के आफिसर्स कॉलोनी के पास स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में आग से बचाव के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई बार भीषण अगलगी की घटनाएं होने के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। मंडी के अंदर लगभग साढ़े पांच सौ लाइसेंसधारक दुकानदार फल और सब्जी की बिक्री करते हैं, लेकिन दुर्व्यवस्थाओं के कारण मंडी में आने वाले किसानों, ग्राहकों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, बावजूद समस्या बरकरार है। 15 वर्ष पूर्व आफिसर्स कॉलोनी के पास स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति की स्थापना कराई गई थी। नवीन कृषि उत्पादन मंडी में फल और सब्जी की बिक्री की जाती है। मंडी में काफी दूर-दराज के किसान फल और सब्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.