उरई, फरवरी 13 -- उरई। थाना कोटरा क्षेत्र के ग्राम सैदनगर निवासी रामस्वरूप ने अपनी कृषि भूमि गाटा संख्या 420, रकबा 0.2300 हेक्टेयर पर जबरन पक्के पिलर खड़े किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। उनका आरोप है कि 11 फरवरी 2026 की रात गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से पहुंचकर जमीन पर कब्जे की नीयत से पिलर बना दिए। पीड़ित रामस्वरूप ने बताया विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि थाना कोटरा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह भयभीत है। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि मौके पर अवैध निर्माण कार्य रुकवाया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने खतौनी और चकबंदी नक्शा भी शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.