सासाराम, मई 27 -- कोचस, हिन्दुस्तान टीम। खरीफ फसल की बुआई से पहले किसानों को उन्नत तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से कोचस में आत्मा की ओर से खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सहायक निदेशक उद्यान पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण गुप्ता तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार ने किया। मंच संचालन कृषि समन्वयक विशाल कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला के प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने खरीफ मौसम में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों और संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रमाकांत सिंह ने फसलों में लगने वाले रोग और उनके रसायन शास्त्रीय उपचार पर किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। आत्मा के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने समेकित कृषि प्रणाली (इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम) के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.