महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवां ब्लाक के रतनपुर सभागार कक्ष में कृषि विभाग के एडीओ एजी मुनीर आलम के नेतृत्व में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम योजनांतर्गत रबी कृषि निवेश मेला कार्यक्रम हुआ। इसके तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसान जागरूक किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद रहे। किसान गोष्ठी में मौजूद सभी किसानों को कृषि से सम्बन्धित जानकारी देते हुए उन्हें फसलों को कीटनाशक से बचाव व सरकार द्वारा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग व पशु चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग द्वारा तरह-तरह के स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.