वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, हिटी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निर्देश दिया कि मंडल के सभी तहसीलों पर गोष्ठी कर किसान को कृषि उत्पादों के निर्यात के सम्बंध में जागरूक किया जाए। चंदौली में एफपीओ की संख्या बढ़ाने पर काम होना चाहिए। मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए ट्रांसपोर्ट सब्सिडी समेत वाराणसी कार्गो सेंटर की जानकारियां भी सभी को दें। मंडलायुक्त ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय निर्यात निगरानी समिति की बैठक में कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त, मंडी व्यवस्था, ई-नाम, भंडारण सुविधाएं, परिवहन, तथा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर निर्यात क्लस्टरों की प्रगति को और तेज किया जाए। वहीं आईआईवीआर के सहयोग से कृषि उत्पादों के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.