वाराणसी, जनवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कृषि नवाचार के क्षेत्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश को 'लाइटहाउस क्षेत्र' बनाने की पहल आईआईटी बीएचयू और फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चर ऐंड रूरल डेवलपमेंट (फार्ड) ने की है। इस इलाके में कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए मंगलवार को एमओयू पर फार्ड के अध्यक्ष प्रो. पंजाब सिंह और आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा, जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक अनुसंधान, डिजिटल तकनीक और जमीनी क्रियान्वयन को एकीकृत कर किसानों, ग्रामीण युवाओं और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को लाभान्वित करना है। इस रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत आईआईटी बीएचयू की तकनीकी विशेषज्ञता और फार्ड के व्यापक ग्रामीण नेटवर्क का समन्वय किया जाएगा। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.