बोकारो, जून 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन गुरुवार को तीन टीमों का गठन कर जिले के चार प्रखंडों के 135 गांवों में यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने गुरुवार को दी। बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वार संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करना था।अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार बोकारो की 3 टीमों ने किसानों के बीच जाकर खरीफ मौसम की उन्नत कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इससे किसानों को अपनी कृषि पद्धतियों को उन्नत बनाने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता मिली। कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के वरिष्ठ वैज्ञानिक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.