लखीसराय, दिसम्बर 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स एवं चतुर्थ कृषि रोड मैप अंतर्गत कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विकास से जुड़े विभिन्न विभागों की प्रगति, समन्वय और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला उद्यान कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय, पौधा संरक्षण कार्यालय, सहायक निदेशक रसायन (मिट्टी जांच प्रयोगशाला), आत्मा कार्यालय, माप-तौल निरीक्षक, सांख्यिकी कार्यालय, पशुपालन, गव्य विकास, जल संसाधन, सिंचाई प्रमंडल, ऊर्जा, उपभोक्ता संरक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार, सहकारिता, पर्यावरण एवं उद्योग विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान जिले में बीज वितरण की प्रगति, फसलों की स्थिति, मौसम...