बेगुसराय, नवम्बर 28 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बासंतिक रबी महाभियान 2025 के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। आत्मा के सौजन्य से मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव एवं खोदावंदपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित कृषि जन कल्याण चौपाल में सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर दिए जा रहे बीजों के बारे में बताया गया। इसके साथ साथ अनुदानित दर पर रजिस्टर्ड किसानों के लिए उपलब्ध कृषि संयंत्रों की जानकारी भी दी गई। किसानों को सरकार की इन लाभकारी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया गया। कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को रब्बी फसल की उन्नत खेती के गुर भी बताए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...