गया, मई 31 -- बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के मोचारिम कचहरी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जन कृषि चौपाल लगाया गया। जिसमें मोचारिम और आसपास के गांवों के प्रगतिशील महिला-पुरुष किसानों को कृषि यंत्रीकरण, मिट्टी जांच, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, उन्नत बीज चयन तथा कम अवधि की फसलें उगाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार व डॉ. राकेश कुमार ने किसानों को बताया कि मौसम में अनियमितता के कारण अब फसलों के चयन में सतर्कता जरूरी हो गई है। कम पानी में उगने वाली सामा, कोदो, मड़ुआ, चना, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज को सुपर फूड बताया गया और इसके पोषण एवं स्वास्थ्य लाभों पर बल दिया। कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने धान की खेती में कम अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.