मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को बसंत कालीन गन्ना बुवाई एवं प्रजाति परिवर्तन अभियान कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए अनेक किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में किसानों को गन्ना बुवाई व नई प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी में गन्ना शोध संस्थान के गन्ना वैज्ञानिक डा. रामबरन सिंह ने कहा कि किसानों के लिए गन्ना प्रजाति में रेड रोट मुख्य बीमारी है। किसान गन्ना बीज शोधन करे व किट मुक्त गन्ने की बुवाई करें। रेड रोट के लिए ट्राइकोडर्मा रामबाण है। भूमि उपचार व फसल चक्र से किसानों को लाभ होगा। ट्रेंच, रिंगपीट, सिंगल बड, स्पेस प्लाटिंग विधि से गन्ने की बुवाई लाभदायक है। गोष्ठी में सेवानिवृत गन्ना वैज्ञानिक डा. अवधेश डागर ने कहा कि रासायनिक खाद का अधिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.